उचेहरा: सतना के ट्रांसपोर्ट नगर में जमीनी विवाद में मारपीट, 3 घायल
कोलगवा थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो के मध्य हुआ जम कर विवाद।बताया गया है राजकुमार गुप्ता के घर मे घुस कर मारपीट जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया गया है।इस विवाद में राजकुमार गुप्ता, उनकी पत्नी अनीता गुप्ता के साथ बीच बचाव में आया युवक हुआ घायल।राजकुमार गुप्ता व उनकी पत्नी मेडिकल हॉस्पीटल हुए रेफर।