पचरुखी: मारपीट मामले में लंबे समय से फरार अभियुक्त अतरसुआ से गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या तीन बजे मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार अभियुक्त को अतरसुआ से गिरफ्तार कर लिया।। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पचरुखी सराय कांड संख्या 102/19 के अभियुक्त नंदजी मांझी को अतरसुआ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू दी गई है।