पचरुखी: मारपीट के मामले में नवादा गांव से तीन लोग गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने बुधवार को मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पचरुखी सराय थाना कांड संख्या 231/25 के अभियुक्त राजू यादव, रवि कुमार यादव और सुग्रीम यादव को उनके नवादा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार दोपहर दो बजे तीनों बंदियों को सिवान कोर्ट में पेश किया।