पचरुखी: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन के अभिनंदन में तरवारा में निकली तिरंगा यात्रा
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के तरवारा बाजार में मंगलवार की संध्या चार बजे ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन के वंदन अभिनंदन को लेकर तरवारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। धर्मेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में निकली यह यह तिरंगा यात्रा तरवारा मीठा बाजार से शुरू हुई जो तरवारा गंडक नहर तक गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए।