पचरुखी: बरियारपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
पचरुखी थाना क्षेत्र के बरियारपुर के समीप मंगलवार की संध्या छः बजे ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 15110 से डाउन लाइन पर एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पचरुखी स्टेशन अधीक्षक ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी है।