पचरुखी: प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में स्वच्छता को लेकर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
पचरुखी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में मंगलवार की दोपहर दो बजे स्वच्छता को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ वैभव शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में हर घर से प्रतिदिन कचड़ा उठाव, खराब ई रिक्शा की मरम्मती और यूजर कलेक्शन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।