भितरवार: भितरवार में खंड स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों को लाभ वितरित किया गया
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा 8 से 14 अप्रैल तक मनाए जा रहे अंबेडकर जयंती सप्ताह के अंतर्गत नगर परिषद भितरवार में खंडस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। प्रमाण पत्र स्वीकृत पत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरण की गई।