कुंडा: कुंडा में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
कुंडा में अधिवक्ताओं और स्टाम्प वेंडरों ने प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह को सौंपा। अधिवक्ताओं ने इस नई व्यवस्था को अपने हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।