कोंडागांव: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, विकासनगर स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा मुख्य समारोह का आयोजन विकास नगर स्थित स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 8 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव कलेक्टर ने इसकी तैयारीयों के संबंध में निर्देशित किया है।जिला मुख्यालय में परेड आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य किसी स्थान पर परेड आयोजित नहीं होंगी।