कोंडागांव: 9 अगस्त को कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, जिला मुख्यालय के चौपाटी मैदान में होगा भव्य आयोजन
सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष यतिंद्र छोटू सलाम ने 8 अगस्त को जानकारी देते हुए बताया कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह वाटिका चौपाटी मैदान कोंडागांव में जिला स्तरीय भव्य आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।