कोंडागांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में आदिवासी विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर ने आज आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की।बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।कई निर्माण कार्यों को निरस्त कर नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।कलेक्टर ने विशेष रूप से आदिवासी छात्रावासों के निर्माण पर जोर दिया।