कोंडागांव: अधूरी नाली निर्माण से व्यापारी परेशान, रायपुर नाका के पास NH30 पर अधूरा निर्माण कार्य, व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें
कोंडागांव शहर में रायपुर नाका के पास NH30 पर अधूरी नाली निर्माण के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है जिससे व्यापारीयों को काफी परेशानी हो रही है। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं जनरेल सिंह ट्रक गैरेज, महफिल रेस्टोरेंट, बालाजी मार्बल एंड ग्रेनाइड, चौधरी टाइल्स, महिंद्र ट्रैक्टर्स एवं टाटा मोटर्स प्रतिष्ठानों में व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।