कोंडागांव: कोंडागांव जिले के कर्मचारी संघों ने कलेक्टर से की संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाने की मांग
कोंडागांव में छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने जिला कलेक्टर से संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाने का निवेदन किया है। 8 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि प्रत्येक तीन महीने में विभागीय स्तर पर और नियमित रूप से कलेक्टर कार्यालय में परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जाए।