कोंडागांव: सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी ने बुलाई आवश्यक बैठक, सरपंच, उपसरपंच, पंच गायता, पटेल और कोटवार हुए बैठक में शामिल
कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। 8 अगस्त को पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवम एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सरपंच, उपसरपंच, पंच गायता, पटेल और कोटवार शामिल हुए।