*बाईक चोरी करने के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार।*
*कब्जा से चोरी हुई 01 बाईक बरामद।*
`गुरुग्राम: 21 सितंबर 2026`
▪️ दिनांक 15.09.2026 को एक व्यक्ति ने थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक शिकायत दिनांक 15.09.2026 को बालुदा रोड सोहना से इसकी बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को दिनांक 20.09.2026 को नया बाईपास रोड नूंह से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *आरिफ (उम्र-24 वर्ष) व शोएब (उम्र-24 वर्ष) दोनों निवासी गांव खेडला जिला नूंह, हरियाणा* के रूप में हुई है।
▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के *कब्जा से चोरी हुई 01 बाईक भी बरामद की गई है।*
▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026