Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image
image

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 जून 2026 दिनांक 10.06.2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर के साथ आधार पंजीकरण/अपडेशन करने वाले एजेंसियों यथा ग्रामीण विकास विभाग के MKS इन्टरप्राईजेज के जिला समन्वयक, इंडियन पेमेंट पोस्टल बैंक, डाक विभाग, सी०एस०सी० के जिला समन्वयक उपस्थित थे। बैठक में शून्य से पाँच आयु वर्ग के बच्चों एवं सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के आधार से आच्छादित होने की समीक्षा की गई तथा समीक्षोपरांत निदेशित किया गया कि 0 से 05 वर्ष के बच्चे जिनका अधार पंजीकरण/अपडेशन किया जाना है। इसके संदर्भ में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर को आधार पंजीकरण/अपडेशन के लिए छुटे हुए बच्चों का schedule तैयार करते हुए इंडियन पोस्टल पेमेन्ट बैंक के कर्मियों के माध्यम से आँगनबाडी केन्द्रों पर कैम्प कराकर चरणबद्ध प्रकिया के तहत कार्य पूर्ण करायेंगे। निदेशक UIDAI के द्वारा बताया गया कि 05 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग वाले 57754 छात्र/छात्राओं के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन लंबित है। जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निदेशित किया गया कि सभी छात्र/छात्राओं के विस्तृत सूची तैयार करते हुए अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करेंगे। UIDAI के निदेशक द्वारा बताया गया कि आधार पंजीकरण का कोई शुल्क देय नहीं है जो आधार अपडेट चार्ज देय है, उसके संबंध में सभी सेन्टर पर सूचना प्रदर्शित करने हेतु सभी पंजीकरण एजेन्सियों को निदेशित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग से संचालित स्थायी आधार पंजीकरण केन्द्र सभी प्रखण्ड कार्यालय/अनुमण्डल कार्यालय/नगर परिषद् / डीआरसीसी एवं समाहरणालय परिसर में अवस्थित हैं। इन केन्द्रों पर सभी आयु वर्ग के लोग आधार पंजीकरण/अपडेशन करा सकते हैं। साथ ही सभी सेन्टर पर इस आशय का भी सूचना प्रदर्शित किया जाय कि यदि भ्रष्टाचार से संबंधित कोई मामला हो तो Director UIDAI- dir4-romc@uidai.net.in/ Dy Director UIDAI- dd3-romc@uidai.net.in/ State stateoffice.patna@uidai.net.in तथा जिला प्रशासन, बक्सर को शिकायत दर्ज कर सकते है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

21 views | Buxar, Bihar | Jun 12, 2026

MORE NEWS

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 25 जून 2026
बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 25 जून 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Buxar, Buxar | Jun 25, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 25 जून 2026

आज दिनांक 25 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

कुल 21 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 20 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित की सुनवाई की गई। 09 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।

सुनवाई में उप विकास आयुक्त बक्सर, प्रभारी स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी राजपुर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, अंचलाधिकारी इटाढ़ी, डुमरांव, सिमरी, नावानगर एवं थानाध्यक्ष डुमरांव उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 25 जून 2026 आज दिनांक 25 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। कुल 21 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 20 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित की सुनवाई की गई। 09 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। सुनवाई में उप विकास आयुक्त बक्सर, प्रभारी स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी राजपुर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, अंचलाधिकारी इटाढ़ी, डुमरांव, सिमरी, नावानगर एवं थानाध्यक्ष डुमरांव उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 25, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 जून 2026

आज दिनांक 25 जून 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से माह जून 2026 का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस का सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिये।

इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, आदि उपस्थित थे। साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों यथा भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कॉग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, एवं जनता दल युनाईटेड के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Election Commission of India #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 जून 2026 आज दिनांक 25 जून 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से माह जून 2026 का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस का सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिये। इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, आदि उपस्थित थे। साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों यथा भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कॉग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, एवं जनता दल युनाईटेड के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Election Commission of India #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 25, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 जून 2026

मुहर्रम को लेकर बक्सर में फ्लैग मार्च, 128 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात

मुहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। 

फ्लैग मार्च ज्योति चौक, खलासी मुहल्ला, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, बड़ी मस्जिद होते हुए मॉडल थाना तक निकाला गया।

जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत 128 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, 31 गश्ती दल, 2 जोनल दंडाधिकारी, 2 क्यूआरटी टीम तथा 106 ताजिया जुलूसों के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 107 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। जिनमें बक्सर अनुमंडल में 48 और डुमरांव अनुमंडल में 59 जुलूस शामिल हैं। 

25 जून से ताजिया की मिट्टी लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि 26 जून को शहादत की रात और 27 जून को पहलाम का कार्यक्रम आयोजित होगा।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक न हो तथा सभी जुलूसों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। 

जुलूस में डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही भड़काऊ नारेबाजी, उत्तेजक गीतों तथा हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई है।
प्रशासन ने जुलूस आयोजकों से 10 से 25 जिम्मेदार व्यक्तियों का नाम, पता और आधार विवरण लेकर शांति बनाए रखने संबंधी अंडरटेकिंग लेने का निर्देश दिया है। जुलूस की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य की गई है।

संवेदनशील स्थलों, कब्रिस्तानों और जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवाओं और एम्बुलेंस व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर निगरानी रखने के लिए साइबर थाना एवं साइबर सेनानी व्हाट्सएप समूहों को सक्रिय किया गया है। 

जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers Buxar Police

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 जून 2026 मुहर्रम को लेकर बक्सर में फ्लैग मार्च, 128 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात मुहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च ज्योति चौक, खलासी मुहल्ला, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, बड़ी मस्जिद होते हुए मॉडल थाना तक निकाला गया। जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत 128 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, 31 गश्ती दल, 2 जोनल दंडाधिकारी, 2 क्यूआरटी टीम तथा 106 ताजिया जुलूसों के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 107 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। जिनमें बक्सर अनुमंडल में 48 और डुमरांव अनुमंडल में 59 जुलूस शामिल हैं। 25 जून से ताजिया की मिट्टी लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि 26 जून को शहादत की रात और 27 जून को पहलाम का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक न हो तथा सभी जुलूसों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। जुलूस में डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही भड़काऊ नारेबाजी, उत्तेजक गीतों तथा हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने जुलूस आयोजकों से 10 से 25 जिम्मेदार व्यक्तियों का नाम, पता और आधार विवरण लेकर शांति बनाए रखने संबंधी अंडरटेकिंग लेने का निर्देश दिया है। जुलूस की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य की गई है। संवेदनशील स्थलों, कब्रिस्तानों और जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवाओं और एम्बुलेंस व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर निगरानी रखने के लिए साइबर थाना एवं साइबर सेनानी व्हाट्सएप समूहों को सक्रिय किया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers Buxar Police

Buxar, Bihar | Jun 25, 2026

@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar #topfollowers #newsfeed #NewsClippings

@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar #topfollowers #newsfeed #NewsClippings

Buxar, Bihar | Jun 25, 2026

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 जून 2026 दिनांक 10.06.2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर के साथ आधार पंजीकरण/अपडेशन करने वाले एजेंसियों यथा ग्रामीण विकास विभाग के MKS इन्टरप्राईजेज के जिला समन्वयक, इंडियन पेमेंट पोस्टल बैंक, डाक विभाग, सी०एस०सी० के जिला समन्वयक उपस्थित थे। बैठक में शून्य से पाँच आयु वर्ग के बच्चों एवं सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के आधार से आच्छादित होने की समीक्षा की गई तथा समीक्षोपरांत निदेशित किया गया कि 0 से 05 वर्ष के बच्चे जिनका अधार पंजीकरण/अपडेशन किया जाना है। इसके संदर्भ में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर को आधार पंजीकरण/अपडेशन के लिए छुटे हुए बच्चों का schedule तैयार करते हुए इंडियन पोस्टल पेमेन्ट बैंक के कर्मियों के माध्यम से आँगनबाडी केन्द्रों पर कैम्प कराकर चरणबद्ध प्रकिया के तहत कार्य पूर्ण करायेंगे। निदेशक UIDAI के द्वारा बताया गया कि 05 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग वाले 57754 छात्र/छात्राओं के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन लंबित है। जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निदेशित किया गया कि सभी छात्र/छात्राओं के विस्तृत सूची तैयार करते हुए अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करेंगे। UIDAI के निदेशक द्वारा बताया गया कि आधार पंजीकरण का कोई शुल्क देय नहीं है जो आधार अपडेट चार्ज देय है, उसके संबंध में सभी सेन्टर पर सूचना प्रदर्शित करने हेतु सभी पंजीकरण एजेन्सियों को निदेशित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग से संचालित स्थायी आधार पंजीकरण केन्द्र सभी प्रखण्ड कार्यालय/अनुमण्डल कार्यालय/नगर परिषद् / डीआरसीसी एवं समाहरणालय परिसर में अवस्थित हैं। इन केन्द्रों पर सभी आयु वर्ग के लोग आधार पंजीकरण/अपडेशन करा सकते हैं। साथ ही सभी सेन्टर पर इस आशय का भी सूचना प्रदर्शित किया जाय कि यदि भ्रष्टाचार से संबंधित कोई मामला हो तो Director UIDAI- dir4-romc@uidai.net.in/ Dy Director UIDAI- dd3-romc@uidai.net.in/ State stateoffice.patna@uidai.net.in तथा जिला प्रशासन, बक्सर को शिकायत दर्ज कर सकते है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers - Buxar News