Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
tvtoday
Churu कांग्रेस ने की जीते हुए 22 प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी, बस में बैठाकर अज्ञात स्थान पर भेजा
Churu, Churu
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
Churu पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मंडेलिया हाउस में की आतिशबाजी
Churu, Churu | Nov 20, 2026
Churu सुजनगढ़ विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा- धड़ल्ले से जिलाप्रमुख बनाएंगे
Churu, Churu | Nov 20, 2026
Churu जिले की 13 पंचायत समितियों में कांग्रेस को 114 सीट, भाजपा को 93 व आरएलपी ने 11 सीटें जीतीं
Churu, Churu | Nov 20, 2026
Churu चूरू उत्तर पंचायत में भाजपा का दबदबा, चूरू पंचायत समिति में कांग्रेस को बहुमत
Churu, Churu | Nov 20, 2026
#churu Certified हो गया क्षतिग्रस्त over bridge ? #tharkiawaazajay #ChuruNews #overbridge #railway
Churu, Churu | Nov 20, 2026
आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा निर्विरोध बने चूरू जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष वर्ष 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी गठित, ग्रामीण कुश्ती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर रहेगा जोर चूरू। चूरू जिला कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। निर्वाचन अधिकारी योगेश तिवाड़ी की अध्यक्षता तथा राजस्थान कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक लालसिंह के निर्देशन में वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में अशोक जोशी, अमीन खान और आरिफ मोहम्मद को उपाध्यक्ष, विनोद गढ़वाल को सचिव, संजय पूनिया और घमंडी राम को संयुक्त सचिव, राकेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा सुनील भाऊवाला को आयोजन सचिव बनाया गया। वहीं नृसिंह गौड़, सपना, निकिता शर्मा और ज्योति कस्वां को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। #tharkiawaazajay #kustidangal #arcitecture #churu #ChuruNews
Churu, Churu | Nov 20, 2026
चूरू जिप में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, 39 में से 21 सीट पर कांग्रेस का कब्जा, वहीं भाजपा को 17 सीटों पर ही करना पड़ा संतोष, राठौड़ के बेटे-बहू जीते और विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी चुनाव हारी चूरूः पंचायतीराज चुनाव के नतिजों का इंतजार आखिरकार शुक्रवार को मतगणना के बाद खत्म हो गया है। राजकीय लोहिया कॉलेज में शुक्रवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना से पूर्व प्रत्याशियों और एजेंटों को कड़ी जांच के बाद कॉलेज में प्रवेश दिया गया। जिले की 13 पंचायत समितियों में जिला परिषद की 39 सीटों पर 142 और पंचायत समिति की 231 सीटों पर 751 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। कॉलेज के 13 कमरों में हुई मतगणना में 122 टेबल लगाई गई, जहां 106 राउंड में वोटो की गिनती शुरू हुई। मतगणना में 1,000 कर्मचारी लगाए गए हैं। 2,500 से ज्यादा काउंटिंग एजेंट और प्रत्याशी भी मौजूद रहे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। सभी आरओ कक्षों में मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई गई। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत कार्डधारकों को ही प्रवेश दिया गया। मतगणना कक्ष में मोबाइल सहित किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जाने दिया गया। सभी 39 वार्डों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला परिषद में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई है। कांग्रेस ने कुल 21 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 17 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं माकपा ने भी एक वार्ड में खाता खोला है। परिणामों में कांग्रेस ने भाजपा से चार सीटें अधिक जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई। जिला परिषद के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं। दोनों प्रमुख दलों की ओर से आगे की रणनीति बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। वार्ड 1 से कांग्रेस की कमला ने जीत दर्ज की। वार्ड 2 से भाजपा की संतोष, वार्ड 3 से कांग्रेस की अंजू बाला ने बाजी मारी, जबकि वार्ड 4 से भाजपा के खिंवाराम ने जीत हासिल की। इसी प्रकार वार्ड 5 से कांग्रेस की बबीता भादू और वार्ड 6 से कांग्रेस के प्रशांत विजयी रहे। वहीं वार्ड 7 से भाजपा के ओमप्रकाश डूडी, वार्ड 8 से भाजपा की पूजा बोहरा और वार्ड 9 से भाजपा के भजनदास ने जीत दर्ज की। वार्ड 10 से भाजपा की कनिका राठौड़ ने जीत हासिल की। वार्ड 11 से भाजपा की संतोष मेघवाल, वार्ड 12 से कांग्रेस के भागीरथ प्रसाद, वार्ड 13 से कमला देवी, वार्ड 14 से रमेश कुमार, वार्ड 15 से छोटूलाल और वार्ड 16 से परमा ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार वार्ड 17 से भाजपा के ओमप्रकाश मेघवाल विजयी रहे। वहीं वार्ड 18 से कांग्रेस की नारायणी, वार्ड 19 से कमला, वार्ड 20 से मंजू कंवर, वार्ड 21 से राजकुमार तथा वार्ड 22 से संतोष ने जीत दर्ज की। वार्ड 23 से हॉट सीट पर भाजपा की कनिका सिंह ने जीत दर्ज की। वार्ड 24 से भाजपा की मंजू देवी और वार्ड 25 से मंजू राहड़ विजयी रहीं। वहीं वार्ड 26 से कांग्रेस की प्रकाश देवी, वार्ड 27 से कांग्रेस के शिशुपाल सिंह, वार्ड 28 से भाजपा के नरेंद्र पूनिया विजयी रहे, जबकि वार्ड 29 से कांग्रेस के कुलदीप पूनिया और वार्ड 30 से कांग्रेस के कुलदीप ने जीत दर्ज की। वार्ड 31 से कांग्रेस के विजय कुमार, वार्ड 32 से भाजपा की रेनू विजयी रहीं। वार्ड 33 से कांग्रेस के सत्यवीर सिंह और वार्ड 34 से कांग्रेस के संजय पूनिया ने जीत हासिल की। वार्ड 35 से सुमन आजाद, वार्ड 36 से सुमन ने सीपीआईएम के प्रत्याशी के रूप में बाजी मारी। वहीं वार्ड 37 से महावीर पूनिया, वार्ड 38 से नरेश कुमार और हॉट सीट वार्ड 39 से भाजपा के पराक्रम सिंह ने जीत दर्ज की। #electionresults #election #elactionews #photography #todaybestphoto #bestoftheday
Churu, Churu | Nov 20, 2026
चूरू में कुश्ती को मिलेगा नया मुकाम, अनुराग शर्मा बने निर्विरोध अध्यक्ष; गांव-ढाणियों की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका 🏆 #AnuragSharma #ChuruNews #ChuruWrestling #WrestlingAssociation #ChuruDistrict #RajasthanNews #Wrestling #SportsNews #Kushti #पहलवान #खेलसमाचार #कुश्ती #चूरू #चूरू_न्यूज #राजस्थान_न्यूज #खेल_प्रतिभा #ग्रामीण_खेल #24ChuruNews #LionNewsChuru
Churu, Churu | Nov 20, 2026