आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा निर्विरोध बने चूरू जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष
वर्ष 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी गठित, ग्रामीण कुश्ती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर रहेगा जोर
चूरू। चूरू जिला कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। निर्वाचन अधिकारी योगेश तिवाड़ी की अध्यक्षता तथा राजस्थान कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक लालसिंह के निर्देशन में वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में अशोक जोशी, अमीन खान और आरिफ मोहम्मद को उपाध्यक्ष, विनोद गढ़वाल को सचिव, संजय पूनिया और घमंडी राम को संयुक्त सचिव, राकेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा सुनील भाऊवाला को आयोजन सचिव बनाया गया। वहीं नृसिंह गौड़, सपना, निकिता शर्मा और ज्योति कस्वां को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
#tharkiawaazajay #kustidangal #arcitecture #churu #ChuruNews
Churu, Churu | Nov 20, 2026