कुलपहाड़: पनवाड़ी क्षेत्र में सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति का वीडियो हुआ वायरल, कारण स्पष्ट नहीं
पनवाड़ी थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़ा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो बांधो गांव का है, हालांकि घटना के स्थान और व्यक्ति की हालत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में व्यक्ति की हालत देखकर उसके साथ मारपीट की आशंका जताई जा रही है।