गुमला: झाड़-फूंक से इलाज कराने पर नाबालिग छात्रा की मौत, डेढ़ वर्ष से चल रहा था जड़ी-बूटी से इलाज
Gumla, Gumla | Nov 28, 2025 भरनो प्रखंड के करवारोवा गांव जहां भोला मुंडा की 16 वर्षीय पुत्री सलमा कुमारी की जौंडिस बीमारी से मौत हो गई। परिजन डेढ़ वर्षो से जड़ी बूटी देहाती दवा और झाड़ फूंक से उसका इलाज कराते रहे। शुक्रवार की सुबह वह बातचीत करना बंद कर दी उसका शरीर शिथिल पड़ गया तब ग्रामीणों के कहने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी।