कनवास: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धूलेट में सेवा कार्य, मरीजों को फल और बच्चों को चप्पलें वितरित किए गए
Kanwas, Kota | Jun 15, 2026 कनवास के धुलेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 13वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे ईश्वर सेन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के तहत धूलेट चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को आम सहित फल-फूल वितरित किए गए।