इटाढ़ी: इटाढ़ी में विधान परिषद उपचुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में संदेश और राजपुर विधायक ने की बैठक
Itarhi, Buxar | May 2, 2026 इटाढ़ी स्थित पाल मैरेज हॉल में विधान परिषद उपचुनाव को लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शंकर केशरी व संचालन विजय कुशवाहा ने किया। बैठक में राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला तथा संदेश विधायक राधा चरण सेठ ने पंचायत प्रतिनिधियों से एकजुट होकर वोट करने की अपील किया।