कांके: प्रोजेक्ट भवन में झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण की बैठक में सीएम शामिल हुए
Kanke, Ranchi | Nov 4, 2026 प्रोजेक्ट भवन में बुधवार शाम करीब पांच बजे झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी को परस्पर सहयोगी भाषा के रूप में विकसित किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और अभिव्यक्ति क्षमता बेहतर हो सके।