तिजारा: भिवाड़ी में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर दी धमकी, आरोपी फरार
Tijara, Alwar | May 12, 2026 भिवाड़ी में एक युवक पर 12 साल की नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी है। चोपानकी थाना अधिकारी कपिल गुप्ता ने मंगलवार शाम 7:00 बजे बताया कि नाबालिक ने आरोप लगाया कि उसके विरोध करने पर आरोपियों से धमकी भी दी। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।