दमोह: पटेरा एक्सीलेंस स्कूल में शिक्षिका ने प्राचार्य पर मारपीट के प्रयास का आरोप, कलेक्टर से FIR दर्ज करने की मांग
Damoh, Damoh | Aug 18, 2026 दमोह जिले के पटेरा शासकीय एक्सीलेंस स्कूल की शिक्षिका वंदना गुप्ता ने प्राचार्य कमलेश शर्मा पर धक्का देने, गाली-गलौज और मारपीट के प्रयास का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने दमोह पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन देकर एफआईआर की मांग की। शिक्षिका का कहना है कि पटेरा थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कलेक्टर ने आवेदन पुलिस को भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं।