सिरसागंज: गांव सेंदलपुर में बीच-बचाव करने पर भाइयों ने युवक के साथ की मारपीट, किया घायल, थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में गांव सेंदलपुर निवासी गौरी शंकर पुत्र गंगाराम को बचाव करने को लेकर उसके भाइयों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसको लेकर शुक्रवार को पीड़ित द्वारा थाने में मामले की तहरीर दी गई है। आरोप है कि जब उसके दो भाई मिलकर मां के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे, जिसका विरोध किए जाने पर भाइयों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।