Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
rahul6808622
मेरे छोटे भाई आभाष कुमार उपाध्याय का जन्मदिन है उसको ढेर सारी शुभकामना दिया जाए#@#
Gopalganj, Gopalganj
| Jun 20, 2026
MORE NEWS
नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के संचालन की तैयारियों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के संचालन एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री योगेश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों को शीघ्र संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने महाविद्यालय भवनों एवं परिसर की मरम्मत तथा जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति, महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था हेतु पिक बस की व्यवस्था तथा उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान महाविद्यालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चौकीदार एवं रात्रि प्रहरी की नियुक्ति, विद्यार्थियों के स्वागत कार्यक्रम की तैयारी तथा संचालन संबंधी अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर महाविद्यालयों के सुचारु संचालन का मार्ग प्रशस्त करें। जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने कहा कि नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों के संचालन से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि महाविद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और निर्धारित समय पर सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। #IPRDBihar Sameer Saurabh Gopalganj Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Gopalganj, Bihar | Jun 24, 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में DLCC, DLRC एवं CD अनुपात उप समिति की बैठक आयोजित बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश आज दिनांक 24 जून 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं CD अनुपात उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री अमनदीप कुमार, एलडीएम गोपालगंज श्री जितेंद्र कुमार जमुआर सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में बैंकिंग गतिविधियों, ऋण वितरण, जमा एवं अग्रिम राशि, साख-जमा अनुपात (CD Ratio) तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में बैंकों में जमा राशि 12,57,023.57 लाख रुपये है, जो पिछले वर्ष की जमा राशि 11,01,875.55 लाख रुपये की तुलना में 1,55,148.02 लाख रुपये अधिक है। इसमें 14.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं अग्रिम राशि 5,79,837.55 लाख रुपये रही, जो पिछले वर्ष के 5,29,130.77 लाख रुपये की तुलना में 50,706.78 लाख रुपये अधिक है। 31 मार्च 2026 तक जिले का CD अनुपात 46.13 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 48.02 प्रतिशत था। जिला पदाधिकारी ने CD अनुपात में सुधार लाने के लिए सभी बैंक अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। बैठक में वार्षिक साख योजना (ACP) की उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। जिले में 7,75,300 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 4,33,449.39 लाख रुपये की उपलब्धि प्राप्त हुई है, जो लक्ष्य का 55.91 प्रतिशत है। क्षेत्रवार समीक्षा में कृषि क्षेत्र में 4,40,600 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 1,43,486.51 लाख रुपये (32.57 प्रतिशत), MSME क्षेत्र में 1,79,400 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 1,55,129.36 लाख रुपये (86.47 प्रतिशत) तथा प्राथमिकता क्षेत्र में 6,41,900 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 3,05,496.20 लाख रुपये (47.59 प्रतिशत) उपलब्धि दर्ज की गई। गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 1,33,400 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 1,27,953.19 लाख रुपये की उपलब्धि प्राप्त हुई है, जो 95.92 प्रतिशत है। बैठक में बताया गया कि कृषि क्षेत्र के अंतर्गत 85,420 व्यक्तियों/समूहों को कुल 1,43,486.51 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। इसमें लघु एवं सीमांत किसानों को 90,865.09 लाख रुपये का कृषि ऋण 56,898 किसानों को उपलब्ध कराया गया। MSME क्षेत्र में 22,897 व्यक्तियों/समूहों को 1,55,129.36 लाख रुपये का ऋण दिया गया। प्राथमिकता क्षेत्र के कमजोर वर्गों को 78,339 लाभार्थियों को 97,710.27 लाख रुपये ऋण उपलब्ध कराया गया। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत 36,370 व्यक्तियों को 48,366 लाख रुपये, KCC पशुपालन के तहत 1,368 व्यक्तियों को 1,433.10 लाख रुपये तथा KCC मत्स्य पालन के तहत 46 लाभार्थियों को 23.52 लाख रुपये का ऋण दिया गया। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 58,331 लाभार्थियों को 61,901.45 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत 493 इकाइयों को 1,677.27 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए। निवेश ऋण के अंतर्गत डेयरी क्षेत्र में 1,846 इकाइयों को 1,736.77 लाख रुपये, पोल्ट्री क्षेत्र में 130 इकाइयों को 484.26 लाख रुपये तथा मत्स्य पालन क्षेत्र में 130 इकाइयों को ऋण उपलब्ध कराया गया। NRLM जीविका योजना के अंतर्गत 23,985 समूहों को 57,318.37 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कृषि, MSME एवं कमजोर वर्गों के लिए ऋण वितरण में तेजी लाने तथा CD अनुपात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। #Gopalganj #DMGopalganj #BankingSector #MSME #KisanCreditCard #Jivika #Development #BiharNews #DLCC #FinancialGrowth #DistrictAdministration Gopalganj Police Sameer Saurabh Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Gopalganj, Bihar | Jun 24, 2026
पुलिस टैम्पू में क्या तलाश रही है ? गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी पूरब टोला में वाहन चेकिंग के दौरान एक टैम्पू से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की। तस्करों ने टैम्पू के नीचे एक गुप्त तहखाना बना रखा था। #AwaazTimes #Gopalganj #GopalganjNews #ExciseDepartment
Gopalganj, Gopalganj | Jun 24, 2026
गोपालगंज डीएम समीर सौरभ की जिलेवासियों से अपील, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं मोहर्रम #Gopalganj #GopalganjNews #DMGopalganj #SameerSaurabh #Muharram2026 #Muharram #GopalganjDM #AwaazTimes Gopalganj District Administration
Gopalganj, Gopalganj | Jun 24, 2026
एक तरफ अपराधों का लंबा इतिहास, दूसरी तरफ बेदाग छवि—अतीक और भरत तिवारी की तुलना पर बहस तेज!
Gopalganj, Gopalganj | Jun 24, 2026