इटारसी: इटारसी के मालवीयगंज रोड पर पुलिया धंसी, आवागमन बाधित; आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
इटारसी के मालवीयगंज रोड पर जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक पुलिया धंस गई।जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच पुलिया की खराब हालत के कारण यहां दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया। मामले को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पांच साल में घटिया निर्माण से पुलिया धसक गई।