लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र में बीएड कॉलेज के पास सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल, पोस्टमार्टम हुआ
नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 19 निवासी विनोद मांझी के रूप में हुई है। तथा मृतक के शव का सोमवार की पूर्वाहन 7:30 पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही थी।