भभुआ: मानव भारती स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार सहित तीन घायल
Bhabua, Kaimur | Nov 18, 2025 मानव भारती स्कूल के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार शाम 3 बजे की बताई जाती है। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के जर्मापुर गांव निवासी लाल मोहर व उनकी पत्नी सोनी देवी तथा बजरंगी बिंद की पत्नी धनेश्वरी देवी घायल है। घायलों ने बताया कि तीनों जर्मापुर गांव से बाइक पर सवार होकर दूसरे गांव जा रहे थे।