भभुआ: अखलासपुर बस स्टैंड के पास चोरों ने बसवारी रेस्टोरेंट का सामान किया चोरी, थाना में दर्ज हुआ केस
Bhabua, Kaimur | Nov 18, 2025 अखलासपुर बस स्टैंड के पास बसवारी रेस्टोरेंट का सामान चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसका भभुआ थाना में आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को सुबह 9 बजे घटनास्थल जांच करने पुलिस अधिकारी संजीत कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे थे। वहीं थाना पर दिए गए आवेदन में भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी देवव्रत सिंह ने कहा कि रात में रेस्टोरेंट बंद था।