भभुआ: भभुआ मुंडेश्वरी सभाकक्ष में नशा मुक्ति पर पदाधिकारियों और कर्मियों को दिलाया गया शपथ
Bhabua, Kaimur | Nov 18, 2025 आज मंगलवार को भभुआ मुंडेश्वरी सभाकक्ष में नशा मुक्ति पर अधिकारी व कर्मियों को 11 बजे शपथ दिलाया गया है। पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नशा मुक्ति अभियान भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य देश को नशे की लत से मुक्त करना है। इस अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।