निज़ामाबाद: निजामाबाद के ऐतिहासिक मेले में उमड़ी भीड़, राम रावण युद्ध बना आकर्षण
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे में बुधवार को ऐतिहासिक मेले में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही मेले में लगभग आधा दर्जन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया चारों तरफ लाउडस्पीकर पर बज रहे भक्ति गीतों से पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।