13 नवंबर को बागेश्वर धाम पर यादव महासभा के विरोध प्रदर्शन का ऐलान, छतरपुर से बागेश्वर धाम तक निकलेगी विशाल रैली, कथावाचक के बयान पर आपत्ति, पुलिस ने धाम क्षेत्र में बढ़ाई सुरक्षा, जोन से मंगवाया अतिरिक्त बल
छतरपुर अखिल भारतीय यादव महासभा ने 13 नवंबर को छतरपुर के बागेश्वर धाम पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, बीते दिनों यादव महासभा के लोगो ने किया था ऐलान यादव महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव का कहना है कि कथावाचक के कथित बयानों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसको लेकर कल छतरपुर से बागेश्वर धाम तक विशाल रैली निकालकर विरोध किया जाएगा दूसरी ओर एसपी रजत सकलेचा ने धाम क्षेत्र सहित सभी धार्मिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और जोन से अतिरिक्त बल मंगवाया है एसपी का कहना है कि विरोध का अधिकार सबका है, लेकिन वो संवैधानिक, वैधानिक तरीके से और अनुमति के बाद ही होना चाहिए
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर