जलविहार मेले में फिर मारपीट झूला कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोप, वीडियो वायरल
छतरपुर के प्रसिद्ध जलविहार मेले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर झूला कर्मचारियों और आम लोगों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि फुटकर पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। युवक ने झूला कर्मचारी को पैसे दिए, लेकिन रकम कम होने पर जब उसने बाकी पैसे वापस मांगे तो कर्मचारी कथित तौर पर विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और झूला कर्मचारियों तथा आम लोगों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।गौरतलब है कि इससे पहले भी जलविहार मेले में झूला कर्मचारियों की अभद्रता और मारपीट के वीडियो सामने आ चुके हैं। एक महिला बाउंसर के विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूर्व में थाने में शिकायतें किए जाने की बात भी सामने आई है।लगातार हो रहे इन विवादों ने मेले में पहुंचने वाले परिवारों और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मेले में मनोरंजन के लिए आने वाले लोगों को इस तरह के विवादों का सामना कब तक करना पड़ेगा