हनुमानगढ़: सदर पुलिस ने 2 कार सवारों से 20.100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस की ओर से दो कार सवारों से 20.100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। इससे पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल गश्त कर रही पुलिस टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।