हनुमानगढ़: जंक्शन में अबोहर-श्रीगंगानगर बाईपास मार्ग पर चलती बाल वाहिनी का पहिया धंसा, टला बड़ा हादसा
जंक्शन में अबोहर-श्रीगंगानगर बाइपास मार्ग पर सोमवार को उस समय बड़ा होते-होते टल गया जब स्कूली बच्चों से भरी बाल वाहिनी पलटते-पलटते बची। चलती बाल वाहिनी का परिचालक साइड का टायर सड़क में धंसने से बाल वाहिनी एक तरफ झुक गई। अचानक हुए इस वाक्या से बाल वाहिनी में सवार बच्चे भयभीत हो गए लेकिन हादसा टलने पर सबने राहत की सांस ली।