हनुमानगढ़: गांव के चक 14 SLW के ग्रामीणों ने DM से की फरियाद, कहा- गांव के कुछ लोगों ने रास्ता कर लिया ऊंचा
2 KSP गांव के चक 14 SLW के ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्टर से मुलाकात कर गांव के कुछ लोगों पर रास्ता ऊंचा करने के आरोप लगाए जिस कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही और बरसाती पानी उनके घरों में घुस गया जिस कारण परेशान ग्रामीणों को दूसरे स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है और रास्ता ऊंचा कर पानी निकासी रोकने वालों का विरोध करने पर वे लोग मारपीट की धमकियां दे रहे है