हनुमानगढ़: जंक्शन क्षेत्र में जोड़कियां फाटक के पास स्थित वाटर डैम का बंधा टूटा, बाइपास रोड तक पहुंचा पानी
जंक्शन क्षेत्र में जोड़कियां फाटक के पास स्थित एसटीपी के नजदीक वाटर डैम का बंधा सोमवार अल सुबह टूट गया। इससे पानी बाइपास सड़क तक पहुंच गया। बंधा टूटने की सूचना मिलते ही हरकत में आई नगर परिषद की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बंधे को बांधने का कार्य शुरू किया। समय रहते बंधा बांधने से पानी सिविल लाइन की तरफ नहीं जा सका।