हनुमानगढ़: गोगामेड़ी थाना प्रभारी संतोष ढाका को किया गया लाइन हाजिर, एसपी हरिशंकर ने जारी किए आदेश
हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने एक आदेश जारी कर जिले के गोगामेडी थाना प्रभारी संतोष ढाका को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर अब डीएसटी प्रभारी लाल बहादुर चंद्र को गोगामेडी थाना प्रभारी की कमान सौपी गई है। पुलिस मुख्यालय को मिली एक शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी संतोष ढाका को लाइन हाजिर किया गया है।