हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने 6 लीटर अवैध हथकड़ शराब सहित तीन जनों को किया गिरफ्तार, तीन अलग-अलग कार्रवाई की
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने 6 लीटर अवैध हथकड़ शराब सहित तीन जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीन अलग-अलग कार्रवाई कर सदर पुलिस ने इन तीनों कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।