नो एंट्री न्याययात्रा चाईबासा रांची को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनआंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। चाईबासा बाइपास सड़क (डोबरोसाई—गितिलपी रोड) और एनएच-75(ई) पर दिन के समय भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 26 अप्रैल से न्याययात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 1 मई को रांची पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।