मुरैना नगर: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के पांचवें दिन, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ई-रिक्शा बने नशामुक्ति के संदेशवाहक
'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के पांचवें दिन ई-रिक्शा बने नशामुक्ति के संदेशवाहक, नुक्कड़ नाटकों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक जागरुक किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत रविवार को अभियान के पांचवें दिन व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया है।