चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। सोमवार सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखा। दिन चढ़ते ही उमस बढ़ने से बेचैनी ज्यादा महसूस हो रही है। हवा में नमी के कारण राहत नहीं मिल पा रही। लोग घर से बाहर निकलते ही पसीने से तर हो रहे हैं। बाजार, दफ्तर और सड़कों पर भी सन्नाटा छा रहा है।