कुंडा: कुंडा इलाके के एक गांव की युवती से दुराचार का मामला, आरोपी पर कार्रवाई की मांग की गई
कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार शाम 4 बजे एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए भी कार्रवाई में सुस्ती बरत रही है और अभी तक पीड़िता का मेडिकल तक नहीं कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।