सुल्तानगंज: गंगा के उफान से गहराया बाढ़ का संकट, एनएच-80 तक पहुंचा पानी
सुल्तानगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही तेज बढ़ोतरी से सुल्तानगंज क्षेत्र में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। नदी का पानी अब निचले इलाकों से आगे बढ़ते हुए भागलपुर-सुल्तानगंज एनएच-80 तक पहुंच गया है। भवनाथपुर के समीप सड़क पर बाढ़ का पानी आने से आवागमन प्रभावित होने लगा है। सामान्य दिनों में जिस एनएच-80 पर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते नजर आते थे, वहां