कुंडा: कुंडा के शहाबपुर से दुष्कर्म व SC/ST एक्ट के मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना कुंडा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मो. अशरफ उर्फ धोनी को शुक्रवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी को शहाबपुर स्थित आरा मशीन के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सुजौली निवासी महिला की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस टीम अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।