अमरोहा: जिले में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा मतदान, 722 मतदान केंद्रों पर लगे कैमरे
Amroha, Amroha | Apr 19, 2024 लोकसभा के दूसरे चरण में अमरोहा में मतदान है। इस बार अमरोहा में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जाएगा जिसके लिए जिले के 722 मतदान केंद्रों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जिनका कंट्रोल रूम एसपी ऑफिस, संबंधित थाना और चौकियों पर बनाया गया है।