कसरावद निवासी एवं किट्टू ग्रुप के सीईओ रविन्द्र भालसे को अखिल भारतीय बलाई महासभा द्वारा खरगोन जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौर, प्रदेश महासचिव इंजी. अशोक मालवीय, प्रदेश प्रभारी दिनदयाल सावनेर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी सावले की अनुशंसा पर की गई।