जमुई: टेंगहरा गांव में बड़े भाई ने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई, पत्नी और पुत्र को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 टेंगहरा गांव में सोमवार की रात करीब 9:30 बजे मवेशी बांधने की जगह पर रखे पत्थर को हटाने के लिए कहने पर बड़े भाई ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर छोटे भाई भीम यादव और उनकी पत्नी कंचन देवी व पुत्र कुंदन कुमार की जमकर पिटाई कर दी। सभी का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। मंगलवार की दोपहर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।